काम से लें ब्रेक और जाएँ कुछ बेहतरीन जगहों पर | Take a Break From Work and Visit Some Best Tourist Places Near Delhi

काम से लें ब्रेक और जाएँ कुछ बेहतरीन जगहों पर | Take a Break From Work and Visit Some Best Tourist Places Near Delhi

नैनीताल (Nainital) नैनीताल महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है, जो भारत के उतराखण्ड राज्य में स्थित है। नेनीताल को भारत का लेक डिस्ट्रिक कहा जाता है, जिसका कारण यह है कि नैनीताल पूरी जगह झीलों से घिरा हुआ है।

भीमताल (Bhimtal)

भीमताल भी एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। भीमताल में भी नैनीताल की तरह झील है, जो त्रिभुजाकर झील है। भीमताल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ताल के बीचो बीच एक टापू है।

नौकुचियाताल दिल्ली से लगभग 306 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस ताल की विशेषता है कि यह ताल नौ कोनो वाला ताल है। नौकुचियाताल में सुंदर-सुंदर पक्षी भी देखे जाते हैं। नौकुचियाताल में घूमने के प्रमुख स्थान नौकुचियाताल झील, हनुमान मंदिर, जंगलिया गाँव मौजूद है।

नौकुचियाताल (Naukuchia Taal)

सातताल (Sattal Lake)

दिल्ली से सातताल की दूरी लगभग 333.5 किलोमीटर है। सातताल की सबसे बड़ी विशेषता है कि सात ताल इससे जुड़ी हुई है, परिणाम स्वरूप इसे सातताल कहा जाता है।

रानीखेत (Ranikhet)

रानीखेत उतराखण्ड राज्य का विशेष पहाड़ी पर्यटन स्थल है। यहाँ की नैसर्गिक शान्ति सबसे ज्यादा आकर्षण का कारण है। नौकरी व काम की थकावट उतारने के लिए यहाँ के बर्फ से ढके पहाड़ और यहाँ की शान्ति अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

चैल (Chail)

चैल भारत के हिमाचल प्रदेश सोलन जिले में स्थित हील स्टेशन है। चैल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। चैल पैलेस (महल) की वस्तुकला बहुत सुंदर है। यह दिल्ली से लगभग 340 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ घूमने के लिए विशेष स्थान स्कूल प्ले ग्रांउड, साधुपुल झील, चैल पैलेस, काली का तिब्बा, गुरूद्वारा साहिब, सिद्ध बाबा मंदिर, चैल सैंक्टुअरी मौजूद है।

अल्मोड़ा (Almora)

अल्मोड़ा भारत के उतराखण्ड राज्य में स्थित है। अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत, हस्तकला, ठेठ पहाड़ी सभ्यता व संस्कृति के लिए जाना जाता है। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी लगभग 353.7 किलोमीटर है। यहाँ जाने के लिए काठगोदाम के लिए ट्रेन ली जा सकती है

शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। शिमला राज्य की राजधानी है। दिल्ली से शिमला की दूरी 342.7 किलोमीटर की है। शिमला समुद्र तल से 7000 फीट ऊपर की ऊँचाई पर स्थित है। शिमला में घूमने के लिए – क्राइस्ट चर्च, जाखू हिल, जाखू मंदिर, मॉल रोड, द रिज, टाउन हॉल, गैटी थियेटर, बैंटोनी कैसल, द ग्लोन, गॉर्टन कैसल, अन्नडेल, शिमला विरासत संग्रहालय, हिमाचल राज्य संग्रहालय, समर हिल आदि स्थान मौजूद हैं।

शिमला (Shimla)

औली (Auli)

दिल्ली से लगभग 364 किलोमीटर की दूरी है। औली समुद्र तल से 10 हजार फीट उँचाई पर स्थित है। यहाँ घूमने के लिए कृत्रिम झील मौजूद है।

कुफरी (Kufri)

कुफरी गर्मियों में हरी-भरी घास की कालीन से ढक जाता है। कुफरी शिमला से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कुफरी में घूमने के लिए इंदिरा बंगला, महासु पीक, हिमालयन नेचर पार्क मौजूद हैं।

नारकंडा (Narkanda)

नारकंडा समुद्र की लगभग 9000 फीट की ऊँचाई है। परिणाम स्वरूप यहाँ का मौसम अच्छा होता है। नारकांडा शिमला से टैक्सी लेकर भी जा सकते हैं यानी नारकंडा शिमला से ज्यादा दूर नहीं है। स्टोक्स फार्म, कचेरी में महामाया मंदिर नारकंडा में घूमने लायक स्थान हैं।

धर्मशाला (Dharamshala)

भारते के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित है। धर्मशाला का बहुत सुंदर नज़ारा है परिणाम स्वरूप दिल्ली से धर्मशाला के लिए सफर यदि कार से किया जाये तो अधिक अच्छा है। धर्मशाला में मुख्य रूप से घूमने वाले स्थान कुछ इस प्रकार हैं- चिंतापुरी माता मंदिर, करेरी झील, राज्य संग्रहालय, कुणाल पाथारी माता मंदिर, युद्ध स्मारक, एचपीसीए स्टेडियम आदि।