चैल भारत के हिमाचल प्रदेश सोलन जिले में स्थित हील स्टेशन है। चैल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। चैल पैलेस (महल) की वस्तुकला बहुत सुंदर है। यह दिल्ली से लगभग 340 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ घूमने के लिए विशेष स्थान स्कूल प्ले ग्रांउड, साधुपुल झील, चैल पैलेस, काली का तिब्बा, गुरूद्वारा साहिब, सिद्ध बाबा मंदिर, चैल सैंक्टुअरी मौजूद है।
अल्मोड़ा भारत के उतराखण्ड राज्य में स्थित है। अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत, हस्तकला, ठेठ पहाड़ी सभ्यता व संस्कृति के लिए जाना जाता है। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी लगभग 353.7 किलोमीटर है। यहाँ जाने के लिए काठगोदाम के लिए ट्रेन ली जा सकती है
शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। शिमला राज्य की राजधानी है। दिल्ली से शिमला की दूरी 342.7 किलोमीटर की है। शिमला समुद्र तल से 7000 फीट ऊपर की ऊँचाई पर स्थित है। शिमला में घूमने के लिए – क्राइस्ट चर्च, जाखू हिल, जाखू मंदिर, मॉल रोड, द रिज, टाउन हॉल, गैटी थियेटर, बैंटोनी कैसल, द ग्लोन, गॉर्टन कैसल, अन्नडेल, शिमला विरासत संग्रहालय, हिमाचल राज्य संग्रहालय, समर हिल आदि स्थान मौजूद हैं।
भारते के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित है। धर्मशाला का बहुत सुंदर नज़ारा है परिणाम स्वरूप दिल्ली से धर्मशाला के लिए सफर यदि कार से किया जाये तो अधिक अच्छा है। धर्मशाला में मुख्य रूप से घूमने वाले स्थान कुछ इस प्रकार हैं- चिंतापुरी माता मंदिर, करेरी झील, राज्य संग्रहालय, कुणाल पाथारी माता मंदिर, युद्ध स्मारक, एचपीसीए स्टेडियम आदि।